शिक्षाविद इंद्रमोहन, साहित्यकार डॉ. आरती को लाइफ टाइम एवार्ड

पृथ्वी रंगमंच कानपुर द्वारा क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में कला जगत, रंगमंच, नौटंकी, गायन के क्षेत्र में गुणीजनों को उत्पल दत्त सम्मान व ज्ञानदेव अग्निहोत्री सम्मान एवं शिक्षाविद इंद्रमोहन रोहतगी एवं साहित्यकार डॉ. आरती बाजपेयी को लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य जी.सी. डेनियल, रतन राठौर, राधेश्याम दीक्षित, एस.के. अग्रवाल ने इन्द्र मोहन रोहतगी, डॉ. आरती बाजपेई, नौशाद हुसैन, मो. हफिज, गोपालदास, सुरेन्द्र सविता, जयराम करकरे, शैलेन्द्र शर्मा, मधु अग्रवाल प्रेमनाथ, कैलाशु श्रीवास्तव, जितेन्द्र अवस्थी, कमाल खान, श्री गौड़ को शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के महासचिव मोहित बरूआ (दादा), संचालन संजय त्रिपाठी, सांस्कृतिक सचिव बेबी शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *