कानपुर नगर
आज दिनाँक 4 अक्टूबर 2021 को कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह यादव जी ने लखीमपुर खीरी में हुवे नरसंहार और दंभी सत्ता के दमन के खिलाफ परेड चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया पुलिस ने गिरफ्तार कर के पुलिस लाइन भेज दिया।
धरने की अध्यक्षता करते हुवे भाई राघवेंद्र सिंह यादव ने कहा की पहले राजा महाराजा हाथियों से कुचलवा देते थे। गोरे अंग्रेज़ घोड़े चढ़ा देते थे। अंग्रेज़ो के मुखबिर और उनके दलाल कार चढ़ा कर अन्नदाताओं को रौंद देते है। क्या यही न्यू इंडिया है। अध्यक्ष जी ने आगे कहा कि मामले में तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज कर केन्द्री ग्रह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को और उसके हत्यारे पुत्र को 302 के केस में जेल भेजे और पीड़ित परिवार को 2 करोड़ का मुआवज़ा दे नहीं तो उत्तर प्रदेश में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे और न उतर पाएंगे। सत्ता के अत्याचार के विरुद्ध समाजवादी पार्टी अन्नदाताओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध समाजवादी पार्टी लगातार लड़ती रहेगी।
पुलिस लाइन में राष्ट्र पति के नाम कानपुर नगर और कानपुर ग्रामीण के अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव जितेंद्र कटियार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव,मुमताज़ अहमद, धनीराम पैंथर,नसीम रज़ा,अनिल सोनकर, सुरेश गुप्ता,शिवकुमार पैंथर,अर्पित यादव, विजय सिंह यादव,मंजीत यादव,पूजा यादव,अर्चना रावल, कल्पना दिवेदी ,नरेंद्र यादव,नितिन गुप्ता,कन्हैया यादव,कालीचरण सोनकर प्रदीप प्रजापति,राजा बाल्मीक,निक्कू,मोहित,आदि लोग उपस्थित रहे।

2021-10-04
