मालरोड स्थिति बीएसएनएल गेट पर कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के निराकरण तथा बीएसएनएल के उत्थान के लिए 4-जी स्पेक्ट्रम शीघ्र देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
बी.एस.एन.एल ईम्पलाईज यूनियन के बैनर तले बी.एस.एन.एल कर्मचारियों ने माह सितम्बर-21 के वेतन भुगतान, 4-जी स्पेक्ट्रम न मिलने तृतीय वेतन संशोधन, मेडिकल भुगतान सीधी भर्ती हुए कर्मचारियों का 30% सुपरन्युशन लाभ, आदि न मिलने के कारण की केन्द्रीय काल पर भोजन अवकाश में पूरे देश भर में प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में कानपुर दूरसंचार मालरोड पर एक जोरदार प्रदर्शन आयोजित हुआ। जिसमें कर्मचारी यूनियन कानपुर के जिलासचिव कामाख्या प्रसाद मिश्रा, राजेश, राजीव पंडित, एस. एन. यादव, सी.पी. अवस्थी, संजय, श्रीमती कमला, श्रीमती वेता, श्रीमती कुमुदनी चौहान आदि सम्मलित हुए।
2021-10-05
