एसीएमओ ने अस्पतालों और पैथालॉजी केन्द्रों का किया निरीक्षण

एसीएमओ ने अस्पतालों और पैथालॉजी केन्द्रों का किया निरीक्षण, अनियमितताऐं पाये जाने पर त्वरित बंद करने के दिये आदेश

कानपुर देहात 5 अक्टूबर 2021

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में एसीएमओ डा0 सुखलाल वर्मा ने उन अस्पतालों और पैथालॉजियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की है जो चिकित्सा और जांच में लापरवाही बरत रहे थे, अकबरपुर तहसील क्षेत्र में स्थिपित हॉस्पिटलों में संतुष्टि हॉस्पिटल, स्टार नर्सिंगहोम, मॉं गौरी नर्सिंगहोम यहां पर अचानक निरीक्षण करने पर सभी डाक्टर नदारद मिले, साथ ही उन्होंने अनेक पैथालॉजियों की अचानक निरीक्षण किया और डेंगू और प्लेटलेट्स की जांच में अनियमितताऐं पायी गयी, डा0 सुखलाल ने बताया कि इन पैथालॉजियों को त्वरित बंद करने के आदेश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *