लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में संयुक्त विपक्षी मोर्चा ने दिया ज्ञापन

संयुक्त विपक्षी मोर्चा के तत्वाधान में पूर्व सांसद सुभाषिनी अली के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया गया। डॉ इमरान ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन कृषि कानून के खिलाफ देश मे किसान आंदोलन है। उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में अपना विरोध जता रहे हैं। किसानों का कस्बा तिकुनिया में शांति पूर्ण कार्यक्रम चल रहा था। आरोप लगाते हुए आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि किसानों द्वारा केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री के शांतिपूर्ण विरोध का ऐलान किया था। जिस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टोनी ने अन्नदाता को सुधारने की चेतावनी दी थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टोनी व उनके पुत्र आशीष मिश्रा मोनू तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जो आपराधिक कृत्य कृत्य किया है। वह आजाद भारत लोकतंत्र में अमर्यादित था। जिसे लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया है प्रदेश सरकार द्वारा घटना को छिपाया जा रहा है। मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। तानाशाह दमन कर्ता है उसका यही प्रमाण है उत्तर प्रदेश में मंत्रियों पर रोक लगाओ नहीं तो कहीं भी अप्रिय घटना हो सकती है। जनता आक्रोश में है मुख्य रूप से उपस्थित सुभाषिनी अली, डॉ इमरान, सुरेश गुप्ता, आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, शाकिर अली प्रदीप यादव, आशीष चौबे, विनोद प्रजापति, दीप कुमार गुप्ता, मो नसीम, दीपक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *