भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी महासम्मेलन व पदभार ग्रहण समारोह आज संपन्न हुआ ।बांस मंडी कोपर गंज स्थित मसूद कंपलेक्स में हुए इस समारोह का उद्घाटन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी तथा अध्यक्ष सरदार गुरु जिंदर सिंह समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।कोपरगंज में हुए इस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने महानगर अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह कोषा अध्यक्ष विजय गुप्ता वरिष्ठ महामंत्री रोशन गुप्ता महामंत्री महेश सोनी महामंत्री मनीष गुप्ता महामंत्री कमल त्रिपाठी संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित संयुक्त महामंत्री विजय मिश्रा के साथ-साथ शहर के विभिन्न बाजारों से जुड़े व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों का पद ग्रहण कराया। और उन्हें मनोनीत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविकांत गर्ग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों के लिए कार्य कर रही है और जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करने का प्रयास कर रही है सरकार द्वारा जो भी टैक्स बढ़ाए गए हैं उनको कम किए जाने या समाप्त किए जाने के लिए व्यापार मंडल संघर्ष करेगा और लड़ाई लड़ेगा। इस अवसर पर महानगर युवा कमेटी के अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ,कोषाध्यक्ष अतुल ओमर ,वरिष्ठ महामंत्री आशीष मित्र ,महामंत्री पंकज कुशवाहा ,महामंत्री मनोज विश्वकर्मा महामंत्री सचिन त्रिवेदी ,महामंत्री विनायक पोद्दार ,संयुक्त महामंत्री अरविंद गुप्ता तथा संगठन महामंत्री अजय शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
2021-10-05
