छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर एसएन सेन बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इनोवेशन प्लेसमेंट सेल और एलुमनाई सेल से संबंधित जानकारी देने हेतु महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष पी के मिश्रा सचिव पी के सेन संयुक्त सचिव सुब्रो सेन व सदस्य दीपा सेन व प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रोफेसर आरके द्विवेदी डायरेक्टर छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर द्वारा एलुमनाई सेल्फ इनोवेशंस एल्बम प्लेसमेंट सेल का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाया चित्रा सिंह तोमर, डॉ प्रीति सिंह सहित महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताओं ने सक्रिय प्रतिभाग किया।
2021-10-06
