आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड यूनिट के आह्वान पर दिनांक 5 अक्टूबर 2021 से चल रहे आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 6 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को घोषणा अवकाश के दौरान आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड यूनिट के सदस्यों द्वारा प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड कानपुर के कार्यालय 16/ 69 आयकर भवन सिविल लाइंस कानपुर के प्रांगण में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। विदित हो कि गत दिनांक 17 सितंबर 2021 को कार्यालय के कार्य से यात्रा के दौरान हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना में श्री आयकर अधिकारी अमरजीत कुमार एवं एक अन्य आयकर कर्मी का दुखद निधन हो गया इस घटना के जिम्मेदार अपर आयकर आयुक्त पर आयकर प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। संघ की निम्नलिखित मांगे हैं
1.अपर आयकर आयुक्त श्री वसीम असद के खिलाफ सख्त कार्यवाही तत्काल की जाए। 2.मृतकों के परिवारजनों को मृत्यु पश्चात सारे व्यक्ति हित लाभ प्रदान किया जाए।
3. मृतकों के परिवारजनों को दयामूलक आधार पर नियुक्ति की जाए।
4. मृतकों के परिवारजनों को कार्यालयीन कार्य के दौरान हुई मृत्यु के आधार पर नियमानुसार एक्स ग्रेशिया क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए।
5. मृतकों के परिवारजनों को पारिवारिक पेंशन अभिलंब स्वीकृत की जाए।
केंद्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के सहायक सचिव राज गौरव ने बताया कि अगर श्री अमरजीत आयकर अधिकारी के परिवार को अविलंब सरकारी सहायता व अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दी जाती तो यह मामला केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने मांग की कि घटना की पुनरावृति भविष्य में ना हो वह दोषियों के खिलाफ तुरंत विभागीय कार्यवाही की जाए मांग नहीं माने जाने पर आगे आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभा को राकेश मिश्रा, शांति भूषण मिश्रा, के के शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से एस के वर्मा, गीता टंडन कपूर, शिव पूजन, सुमेश स्वानि, ए डी किशोर,आर बी कमल बंसी, विनीता आहूजा, कुणाल श्रीवास्तव, विनोद त्रिपाठी, आरके त्रिपाठी, विवेक सिं,ह एसके सिंह, शक्ति शुक्ला, मनीष कुमार, अनिल पटेल, संजीव द्विवेदी, महेंद्र कुमार, अरविंद कटिहार, विजय लालवानी, मयंक मिश्रा, विनीत तिवारी, अनिल गुप्ता, जी के बाजपेई, मनोज मिश्रा, श्री गोपाल गुप्ता, वीरेंद्र द्विवेदी, उपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
2021-10-06
