जिले के निवासी एवं विद्यार्थी पुस्तकालय का उपयोग अपने ज्ञान को बढ़ाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कर सकते है उपयोग
कानपुर देहात 6 अक्टूबर 2021
जिले में स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय विविध पुस्तकों का उत्तम संग्रह है देव द्वार अकबरपुर में स्थित इस पुस्तकालय की स्थापना सन् 1984 में हुई थी। पुस्तकालय अध्यक्ष विजय कुमारी ने बताया कि मात्र 200 रू0 के पंजीकरण शुभ एवं 100 रू0 का सालाना शुल्क देकर जिले के निवासी अभ्यर्थी, बच्चे, विभिन्न पुस्तकों को शांतिपूर्ण वातावरण में पढ़ने का आनंद ले सकते हैं, किताबें घर ले जाने के लिए उपलब्ध कराई जा सकती हैं, हिंदी साहित्य, अंग्रेजी, अंतरराष्ट्रीय संबंध, आयुर्वेद, बागवानी, रिसर्च, लेखन, उर्दू, समाजशास्त्र पर प्रतिष्ठित लेखकों की पुस्तके उपलब्ध हैं, छोटे बच्चों के लिए कामिक्स का भी संग्रह है। सिविल प्रक्रिया संहिता शासनादेशों का संकलन, कानून संबंधी पुस्तकें भी पुस्तकालय में उपलब्ध है। जिला सेवायोजन अधिकारी अंजलि शर्मा ने बताया कि पुस्तकालय में बैंकिंग, गहएड, एसबीआई, सीएट, टीएट, एसएससी एवं सिविल सर्विसेज की तैयारी से सम्बन्धित पुस्तकों का भी अच्छा संकलन है, जिसका उपयोग छात्र एवं छात्राएं अपनी तैयारी के लिए कर सकते है। पुस्तकालय में पांच विभिन्न न्दि अखबार भी रोजाना आते है, जो विद्यार्थियों के लिए तैयारी का अच्छा स्रोत है। तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं पुस्तकालय में नियमित रूप से आते है। जिले के निवासी एवं विद्यार्थी इस पुस्तकालय का उपयोग अपने ज्ञान को बढ़ाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कर सकते है। यह सभी कार्य दिवसों पर प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है।
