जिन लोगों ने वैक्सीनेशन की एक भी डोज नही लगवाई, उनका डाटा किया जाये तैयार : जिलाधिकारी

बीएलई सरकारी योजनाओं में करें सहयोग अन्यथा होगी कार्यवाही : जिलाधिकारी

चलाये गये 16 से 30 सितम्बर तक गोल्डन कार्ड अभियान में प्रदेश में जनपद 8वें स्थान पर
कानपुर देहात 6 अक्टूबर 2021

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद में चल रही कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया गया, इस बैठक में सर्वप्रथम वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में डा0 जतारया ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि बुधवार को 15 हजार लोगों को वैक्सीन लगायी जानी है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थायें सुनिश्चित करें तथा जिस क्षेत्र में एक भी व्यक्ति ने वैक्सीनेशन नही कराया है तथा कोई समस्या है तो उसकी सूची उपलब्ध करायें। वहीं मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी से कहा कि पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि को लगाकर एक डाटा तैयार करें जिन लोगों ने वैक्सीन नही लगवाई है और उनका वैक्सीनेशन कराया जाये। वहीं गोल्डन कार्ड की समीक्षा करते हुए डा0 सुखलाल वर्मा ने बताया कि मंगलवार को 688 गोल्डन कार्ड बनाये गये, तथा 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलाये गये गोल्डन कार्ड अभियान के तहत प्रदेश में जनपद की रैकिंग 8वें स्थान पर है। वहीं उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा लगातार जनपद में प्राइवेट अस्पतालों व पैथालॉजी केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा लापरवाही बरते पर अस्पतालों व पैथालॉजी केन्द्रों को नोटिस भी दी जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो अस्पताल व पैथालॉजी केन्द्र लापरवाही कर रहे है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी करें, इसमें किसी प्रकार की लावरवाही न की जाये। जिलाधिकारी ने सरकारी योजनाओं में बीएलई द्वारा कोई सहयोग न मिलने पर बीएलई के प्रभारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं में सहयोग करें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। वहीं दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड जारी करने की जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जिलाधिकारी बताया कि कुल 18945 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने है इसमें से इनमें से बुधवार को 786 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाये गये तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1209 रिजेक्ट कर दिये गये तथा 1142 लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियां को निर्देशित किया कि जितने लोगों का यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने है उनका शत प्रतिशत बनाये जाये तथा जो लंबित है उन्हें शीघ्र निस्ताण किया जाये व जो रिजेक्ट हुए है उनका सत्यापन करायें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये। वहीं सहायक श्रमायुक्त अवधेश वर्मा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि बुधवार को 1417 लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाये गये तथा अब तक 27762 ई-श्रम कार्ड बन गये है तथा इसका लक्ष्य करीब 10 लाख है। इस पर जिलाधिकारी ने तेजी के साथ श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये, तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीमएमओ डा0 एके सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
—————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *