कानपुर बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 6 में रहने वाले हरगोविंद नाम के व्यक्ति का आज दिनांक 06/10/21 से लगभग डेढ़ महीने पहले ई-रिक्शा चोरी हो गया था जिसे हरगोविंद ने काफी ढूंढा पर उनका ई रिक्शा नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने अपने रिक्शा चोरी हो जाने की सूचना पुलिस को बताई जिस पर पुलिस ने उन्हें रिक्शा ढूंढ देने का आश्वासन देकर उन्हें वहां से भेज दिया इसके बाद भी हरगोविंद काफी समय तक अपना रिक्शा ढूंढने का प्रयास करते रहे पूरा एक महीना बीत जाने के बाद भी जब उन्हें अपना ई-रिक्शा नहीं मिला तो वह रिक्शा ना मिलने की आशा खोकर घर में बैठ गए ।लेकिन पुलिस तो पुलिस जब उनकी ड्यूटी खत्म हो जाती है और वह अपने घर को जाते है तब भी वह अपने आप को पूरी तरह से ड्यूटी पर ही मानते हैं तब फिर वहीं पुलिस वाले जब अपनी ड्यूटी टाइम में होंगे तब तो उनके काम के प्रति अंदाजा लगा पाना और भी ज्यादा मुश्किल होगा कि वह अपने काम के प्रति कितने एक्टिव होंगे इसका उदाहरण आज बर्रा थाना क्षेत्र में देखने को मिला है । बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस-2 में गस्त के दौरान गुजैनी चौकी के दो सिपाहियों ने खाली पड़े प्लाट में एक ई-रिक्शे को खड़ा देखा जिसे देख उनके दिमाग में शंका हुई और उन्होंने प्लॉट के अगल बगल बने मकानों के लोगों को बुलाकर उनसे उस ई-रिक्शे के बारे में पूछा जिस पर सभी ने उस रिक्शे को पहचानने से मना कर दिया जिसके बाद सिपाहियों ने रिक्शे में लगी नंबर प्लेट के माध्यम से उसके मालिक का पता लगाया और पता लगाकर उनसे उनके रिक्शा के बारे में पूछा जिन्होंने बताया कि उनका रिक्शा डेढ़ महीने पहले चोरी हो गया था जिन की बात सुनकर सिपाहियों ने उन्हें वहां बुलाया और बुलाकर रिक्शा उनके सुपुर्द कर दिया जिसके बाद रिक्शे के मालिक ने उन्हें धन्यवाद कहां और उनके कुशल जीवन की कामना करी और साथ ही मोहल्ले वालों ने भी सिपाहियों की तारीफ की।
2021-10-07
