‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 7/10/21 को नगर निगम परिसर में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद श्री सत्यदेव पचौरी जी मुख्य अतिथि रहे जिसमें नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी, अपर नगर आयुक्त त्रय, नगर निगम के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व नगर निगम के स्कूलों की शिक्षिकाओं व बच्चों इत्यादि के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रदर्शनी, स्मार्ट सिटी के कार्यों व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन चरित्र पर प्रदर्शनी लगाने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, कोरोना किचन योद्धाओं, नगर निगम विद्यालयों के टॉपर बच्चों व 170 घंटे अनवरत सफाई अभियान में कार्य करने वाले स्वच्छता अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।
सर्वप्रथम महापौर द्वारा विभिन्न प्रदर्शनियों का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा नगर आयुक्त व अन्य पार्षद गण एवं अधिकारीयों के साथ उनका अवलोकन किया गया। महापौर जी व नगर आयुक्त महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गयी तथा अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मान श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में नगर निगम के विभिन्न विद्यालयों ( महात्मा गांधी बालिका विद्यालय सिविल लाइन्स, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज तिलकनगर, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज हीरामन पुरवा, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज जूही बसंतीनगर, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज किदवईनगर इत्यादि) के बच्चों द्वारा अत्यंत मनमोहक नृत्य, गीत इत्यादि की प्रस्तुति दी गई। शिव तांडव की प्रस्तुति पर महापौर जी द्वारा बच्चों की विशेष सराहना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच संचालन शिक्षिका सुनीता त्रिपाठी द्वारा किया गया। नगर निगम कर्मचारी श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा नवरात्रि प्रारंभ के उपलक्ष्य में माता का सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया। राजीव सक्सेना जी द्वारा अपनी Music टीम के साथ एक मधुर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। मा० महापौर, मा० सांसद व नगर आयुक्त महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर कोरोना किचन योद्धाओं, टॉपर बच्चों व 170 घंटे अनवरत सफाई अभियान में शामिल स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर महापौर जी ने कार्यक्रमो व प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की तथा सभी को शुभकामनाएं व शुभाशीर्वाद प्रदान किया। अंत में अपर नगर आयुक्त तृतीय द्वारा अमृत महोत्सव के भव्य व उत्साहपूर्ण आयोजन पर समस्त नगर निगम परिवार को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *