तुलसी हॉस्पिटल ने इंडस्ट्रियल एरिया में लगाया मेगाहेल्थ चेकअप कैम्प

कानपुर- समाज मे हर जगह बीमारियां और अस्वस्थता नज़र आ जायेगी जिसको देखो वही परेशानहाल दिखता है,ऐसे में तुलसी हॉस्पिटल इंडिया लि. सिविल लाइन कानपुर ने कानपुर इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट को-ऑपरेटिव इस्टेट लिमिटेड के साथ दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में एक मेगाहेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया ।
इस आयोजन के मुख्यअतिथि उद्योग चेयरमैन विजय कपूर व तुलसी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर शेखर गुप्ता ने फीता काटकर कैम्प का शुभारंभ किया ,इस मौके पर विजय कपूर ने पत्रकारों को बताया कि तुलसी हॉस्पिटल शहर के अंदर एक ऐसा हॉस्पिटल है जहाँ पर एक छत के नीचे सारे मर्ज़ों का किफायती इलाज किया जाता है और अभी तक जो लोगो को इधर उधर भटकना पड़ता था भर्ती होने के लिए उससे उन्हें निजात मिल गयी है तुलसी हॉस्पिटल में डायरेक्ट जाकर ई.एस.आई.सी मरीज भर्ती हो सकता है इस मौके पर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि वो मरीज़ों को बेहतर स्वास्थ्य बेहतर सर्विस और इलाज प्रदान करवा सके इसके लिए वह हर सम्भव मदद करते रहते है और हमारा निरंतर हेल्थ कैम्प लगता रहता है
इस महाकैम्प में मुख्य रूप से डॉक्टर पुष्पेंद्र यादव (फिजिसियन),ने आने वाले सभी मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण किया,डॉक्टर अरुषा कश्यप (स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने स्त्रियों की जाँच करके उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया,डॉक्टर रिज़वी (नेत्र विशेषज्ञ)ने मरीज़ों की आंखों की जाँच करी और उनके आँखों से सम्बंधित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया साथ ही टीम में मार्केटिंग हेड राहुल ,शराफत खान सहित पैरामेडिकल स्टाफ सहित उद्योग जगत की उपाध्यक्ष सुरेश पूरी, हरीश इसरानी,दिनेश कुशवाहा, सी.पी.पांडेय,वी.के. गुप्ता ,अरुण जैन,अवधपाल और सेक्रेटरी आनंद कुमार कोतवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *