खराब कानून व्यवस्था व नौकरियों में आरक्षण खत्म करने के विरोध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने दिया धरना
कानपुर,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने लखीमपुर के किसानों व व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी न होने, उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था के विरोध में, किसानों व व्यपारी की हत्या करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी करने, केन्द्रीय सुरक्षा बलों की नौकरियों में विकलांग व्यक्तियों का आरक्षण कोटा खत्म करने के विरोध में आज एच ब्लाक चौराहा किदवई नगर में धरना दिया । राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
केंद्र सरकार ने केन्द्रीय सुरक्षा बलों की नौकरियों में विकलांगों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म कर दिया है|
गौरतलब है कि राजपत्र अधिसूचना के अनुसार सरकार ने उस प्रतिष्ठानों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के दायरे से छूट दी थी जो विकलांग व्यक्तियों के लिए रोजगार में आरक्षण प्रदान करता है|
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है।सरकार के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होना सिद्ध करता है की कानून का खुलेआम मजाक उडाया जा रहा है।
समानता के अवसर और समाज के पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की बात करने वाली बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के इस फैसले की हम निन्दा करते हैं।
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार ने धारा 34 तहत प्रावधान का दुरुपयोग किया है।
धरने में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अशोक कुमार, वैभव दीक्षित, सन्तोष विश्वकर्मा, अरविन्द सिंह, पवन राने, आरती श्रीवास्तव, रामकुमारी वर्मा, गौरव कुमार, गुड्डी दीक्षित, अर्जुन कुमार, रामकुमार गुप्ता , दिलिप कुमार, गंगा सागर, जगत सिंह, सत्य प्रकाश शुक्ला आदि शामिल थे।
