समाजवादी विजय रथ का स्वागत करने पहुंचे शाकिर अली उस्मानी

कानपुर ! मुस्लिम डेमोक्रेटिव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष / कानपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष श्री शाकिर अली उस्मानी अपने समर्थकों के साथ गंगापुल चेकपोस्ट जाजमऊ, में समाजवादी विजय रथ यात्रा का स्वागत करने पहुॅचे। भारी भीड़ को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उ0प्र0 की जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन करने का मन बना चुकी है। पूरे प्रदेश में गड्ढा युक्त सडके, भ्रष्टाचार्ययुक्त सरकारी कार्यालय किसानों मजदूरों विरोधी कानून काला बाजारी व मिलावटखोरी से जनता परेशान पुलिस की दमनकारी निती को देखते हुए यह तय है कि 2022 में जनता पुनः एक बार परिवर्तन करना चाहती है।स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से मुस्लिम डेमोक्रेटिव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष / कानपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष श्री शाकिर अली उस्मानी, मनोज बालमीकि, श्याम सोनकर, रियाजुल रहमान एड० के०सी० शर्मा, आर०के० सिंह, मो० अजमल, रेहान अहमद आकिब अली, आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *