कानपुर – चमनगंज स्थित मुहम्मदिया अस्पताल मे आज कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन प्रभारी चिकित्साधिकारी डी.टी.सी हुमायूँबाग डॉ. अस्फिया हाशमी की अध्यक्षता में हुआ और डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने उसका उद्घाटन किया I
डॉ. अस्फिया हाशमी की कार्यशैली से प्रभावित होकर और उनके आग्रह करने पर मुहम्मदिया अस्पताल में बड़ी तादाद में लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन लगवाई हैं Iउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाए जा रहे हैं I
डॉ. साहिबा ने लोगों से अपील की है कि कोरोना जैसी घातक बीमारी से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है आप सभी जागरूक लोगो से यह अपील है कि वैक्सीन अवश्य लगवाएं जिससे आप और आपका परिवार व समाज सुरक्षित हो सकेगा I उद्धाटन के मौके मुहम्मदिया अस्पताल कमेटी के अध्यक्ष मिस्बाहुल इस्लाम, महासचिव अतीक वोहरा, इरशाद इलाही, डॉ नदीम फारूकी, डॉ जमील, डॉ हयात, डॉ आसिफ, हाजी मुम्ताज, अनवारुल इस्लाम, ताज आलम, डॉ गुलरेज़, डॉ शोएब आदि लोग मौजूद रहे I

2021-10-12
