रामलीला कमेटी ने किया विजय सिंह मर्तोलिया का सम्मान

सार्वजनिक रामलीला कमेटी शास्त्री नगर के तत्वाधान में रामलीला का अद्भुद अलौकिक मंचल हो रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया रहे। विजय सिंह मर्तोलिया ने भगवान राम माता सीता लक्ष्मण की श्रद्धा पूर्वक आरती की। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने विजय सिंह मर्तोलिया का फूल की माला और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। वही रामलीला में अपने विचार प्रकट करते हुए विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहां जाता है। क्योंकि मर्यादा में पुरुषों में सबसे उत्तम राम है। भगवान राम ने असत्य पर सत्य की विजय पताका लहराई थी। भगवान राम के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। माता सीता आदर्श हैं। लक्ष्मण जैसे भाई अगर हो जाए तो हर जगह रामराज हो जाए। विजय सिंह मर्तोलिया रामलीला कमेटी आयोजक का आभार व्यक्त किया। ह्रदय से शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *