कानपुर। गोरखपुर के मनीष गुप्ता हत्याकांड को लेकर आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के दिशा निर्देश पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को सौंपा।मृतक व्यापारी मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल से यथासंभव सहयोग का आग्रह किया था।सहयोग स्वरुप व्यापार मंडल ने यह ज्ञापन सौंपा और प्रदेश सरकार से मांग की हैं कि केस की सीबीआई जांच कराई जाए।अभियोग गोरखपुर की जगह कानपुर में चलाया जाए क्योंकि चार वर्ष के बच्चे के साथ उस महिला के लिए यह संभव नहीं कि वह मुकदमे के लिए गोरखपुर जा सके।गोरखपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि वे जांच को किसी तरीके से प्रभावित नहीं कर पाएं और निष्पक्ष जांच हो सके।ज्ञापन देने वालों में कानपुर उधोग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेन्द्र सनेजा के साथ नवीन शर्मा, जाग्रति गैरा के साथ लगभग एक दर्जन महिला उधमी भी शामिल रहे।
2021-10-12
