थाना कल्याणपुर
गुलमोहर अपार्टमेंट में दोबारा रिक्रिएट हुआ सीन
कानपुरः गुलमोहर अपार्टमेंट से गिरकर हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सीन रिक्रिएट किया। लखनऊ से आई टेक्निकल एक्सपर्ट टीम ने एफएसएल व पुलिस अधिकारियों के सामने सीन को दोहराया। करीब एक घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान मृतका की मां व बहन भी मौके पर मौजूद रहे।
मंगलवार की शाम करीब साढे़ पांच बजे मृ़तका के वजन के बराबर एक स्टेच्यू टेक्निकल टीम द्वारा बनाया गया। फिर इसे उसी फ्लोर पर ले जाकर उसी समय पर गिराया गया। इस पूरी कारवाई के दौरान मृतका की मां व बहन को भी पुलिस ने बुलारखा था। ताकि सारी कार्रवाई उनके सामने हो सके। इस दौरान डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति, जांच अधिकारी एडीसीपी बसंतलाल, एसीपी कल्याणपुर व दोनों सहायक जांच अधिकारी भी मौजूद रहे। एक्सपर्ट टीम की रिपोर्ट आने के बाद उसे एफएसएल की जांच रिपोर्ट से मिलान कराया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

