तीन गैंगस्टर अभियुक्तों की संपत्ति जब्त

कानपुरः पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में पुलिस आयुक्त न्यायालय द्वारा तीन गैंगस्टर अभियुक्तों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिये गये। तीनों अभियुक्तों की संपत्ति गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत जब्त की गई है। तीनों अभियुक्त पप्पू स्मार्ट गैंग के सदस्य हैं।

गैंग लीडर मो.आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट के तीन साथियों में से पहला साथी महफूज अख्तर निवासी दरगाह शरीफ जाजमऊ थाना चकेरी की दो कारें जिनकी कीमत 37 लाख। दूसरा साथी मो.आमिर निवासी हरजेंदर नगर की एक मोटर साइकिल 45 हजार रुपये कीमत की। तीसरा साथी दीपक यादव उर्फ दीपक चौधरी निवासी गांधीग्राम की दो कार व एक मोटरसाइकिल जिनकी कीमत 5 लाख 44 हजार रुपये है को जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *