प्रदीप श्रीवास्तव ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता की

कानपुर 13 अक्टूबर । साहेब स्मृति फाउंडेशन, कानपुर के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता की जिसमें उन्होंने बताया कि इस वार्ता का उद्देश्य 16 अक्टूबर,21 को सायं 4 बजे स्थानीय स्टॉकएक्सचेंज के प्रेक्षागृह में होने वाले नवम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवम मुशायरे के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा सके।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी सुप्रसिद्ध सूफ़ी संत हज़रत मंज़ूर आलम शाह “कलंदर मौजशाही” की मधुर स्मृति में नवीं बार मनाई जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों व पूजन से विधिवत कियाजाएगा। बाद इसके मौजशाही ख़ानक़ाह के कव्वाल प्रदीप श्रीवास्तव व उनके साथियों द्वारा कलंदर मौजशाही के सूफ़ी कलमों से किया जायेगा। कार्यक्रम की निज़ामत लखनऊ के शायर जनाब डॉ0 नैय्यर जलालपुरी करेंगे।
साथ ही देश के चुने-चुने कवि और शायर जैसे- जनाब शफ़ीक़ आब्दी, नाज़ प्रतापगढ़ी, मोहतरमा रशीदा बाक़ी “हया”, मोहतरमा नीना सहर नई दिल्ली, श्री लोकेश शुक्ला, मोहतरमा अलका मिश्रा, ज़नाब ज़िया फ़ारूक़ी भोपाल आदि नामी-गिरामी शायर तशरीफ़ ला रहे हैं।
यह संस्था हर वर्ष आपकी मधुर स्मृति में उर्स के मौके पर इसका आयोजन करती है यह नवां अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *