ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में “विजिटर्स गैलरी“ की स्थापना की जा रही है

कानपुर l भारत एवं विश्व के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है कि कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा खेलकूद विभाग उत्तर प्रदेश व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त प्रयासों से ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में “विजिटर्स गैलरी“ की स्थापना की जा रही है।
मा0 प्रधानमंत्री जी, मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 व मा0 मंत्री खेलकूद उ0प्र0 के खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने कि सोच और प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए स्थापित किये जा रहे विजिटर्स गैलरी खेल प्रेमियों के लिए “मस्ट विजिट प्लेस“ के रुप में आकर्षण का केन्द्र बनेगा। विजिटर्स गैलरी में पिछले 70 वर्षो में ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैचों से सम्बन्धित यादगार पलों को संजोये वस्तुओं का संग्रह होगा।
बी0सी0सी0आई0, यू0पी0सी0ए0 एवं खेलकूद विभाग उ0प्र0 द्वारा इस सम्बन्ध में कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (क.ेएस.सी.एल.) को ग्रीन पार्क कानुपर में समय-समय पर आयोजित कराये गये क्रिकेट मैचों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक वस्तुओं जैसे फोटोग्राफ, क्रिकेट के सामान, तत्समय समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर, ट्राफी, मेडल आदि को उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
भारत में निःसन्देह अन्य खेलों के मुकाबले क्रिकेट को खेल प्रेमियों द्वारा अधिक पसन्द किया जाता रहा है। क्रिकेट लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है। दुनियाभर के क्रिकेट खेल प्रेमियों से अपील है कि ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में स्थापित किये जा रहे विजिटर्स गैलरी हेतु स्टेडियम से सम्बन्धित अथवा पूर्व में आयोजित क्रिकेट मैचों से जुड़ी हुयी कोई भी यादगार वस्तुऐं स्टेडियम प्रशासन को भेंट कर सकता है।
विजिटर्स गैलरी खेल प्रेमियों हेतु माह नवम्बर के अन्त में खोला जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर से जुड़ी कोई विशेष यादगार चीजें दिनंाक 15.11.2021 तक स्टेडियम प्रशासन से सम्पर्क कर सांझा किया जा सकता है। हम आप लोगों के माध्यम से प्राप्त होने वाली यादगार वस्तुओं को आगामी विस्टर्स गैलरी में प्रदर्शित कर दर्शकों, टूरिस्टों व सभी क्रिकेट प्रेमियों के आकर्षण का केन्द्र बनाना पसंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *