इकत्तीस गौवंश को पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान पनकी बाईपास के पास से पकड़ लिया

कानपुर पनकी पुलिस के हांथ लगी बड़ी सफलता एक कंटेनर में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे इकत्तीस गौवंश को पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान पनकी बाईपास के पास से पकड़ लिया।मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर चालक व उसका साथी फरार हो गए। मौके से पकड़े गए कंटेनर के आधार पर पुलिस फरार चालक व उसके साथी की तलाश में जुट गई है ।वही पनकी पुलिस ने बरामद की इकतीस गौवंश में पच्चीस जिंदा गौवंश को पनकी गौशाले भेजा दिया। वही मृत छः गौवंश का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। एडीसीपी बर्जेश श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए कंटेनर से मालिक का पता लगाया जा रहा है।की ये गौवंश कहा से लाए है और कहा ले जा रहे थे वही फरार फरार चालक व उसके साथी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी सभी आरोपियों के खिलाफ पनकी थाने में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *