सभी व्यापारियों ने अपने अपने शस्त्र एवं शास्त्रों का पूजन किया

कानपुर – कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के तत्वाधान में विजयदशमी के पावन अवसर पर जीटी रोड स्थित सूर्या गैलेक्सी होटल में विजयदशमी का त्यौहार मनाते हुए सभी व्यापारियों ने अपने अपने शस्त्र एवं शास्त्रों का पूजन किया। आदित्य श्रीवास्तव द्वारा कलम लाई गई उसका पूजन हुआ। मयंक मिश्रा द्वारा मार्कंडेय पुराण रामचरितमानस सहित अनेकों ग्रंथ लाए गए इन सब का पूजन पनकी मंदिर के बड़े महंत कृष्ण दास ने किया। कार्यक्रम के आयोजक नीरज सिंह सह आयोजक जितेंद्र सिंह तथा सह संयोजक मेजर सूबेदार ओम सिंह भदौरिया थे। इस अवसर पर पप्पू ज्वेलर्स ने जिला अध्यक्ष संदीप पांडेय को स्वर्ण आभूषण पहना कर सम्मानित किया एवं कानपुर का स्वर्ण सा चमकता सितारा बताया। इस अवसर पर बोलते हुए कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप पांडेय ने कहा कि विगत कई वर्षों से शस्त्र और शास्त्र पूजन का कार्यक्रम किया जा रहा है तथा कल्याणपुर चौबेपुर मंधना सहित जिले के कई क्षेत्रों में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जो विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। आज शस्त्र शास्त्र पूजन का कार्यक्रम कर समाज को यह संदेश दिया गया कि हमारे शस्त्र पूज दिए गए हैं और हमें साल भर इन शस्त्रों को उठाने की आवश्यकता ना पड़े और हम लोगों के सभी मांगलिक एवं सांस्कृतिक कार्य शास्त्रों के माध्यम से संपन्न हो तथा हम लोगों को समय-समय पर कलम की आवश्यकता पड़ती रहती है हम लोग बिना कलम अधूरे हैं इसलिए कमल का पूजन कर यह संदेश दिया गया कि आप भी हमारे लिए सम्माननीय हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद राजेश दुबे, विनोद शुक्ला, मनोज कलवानी, अन्नू सिंह, सलिल बाजपेई, उत्कर्ष गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश गुप्ता, जितेंद्र पांडे, प्रशांत मौर्य, योगेश, कृष्ण नारायण कटियार, संजय गुप्ता, प्रयागराज देबू रमन द्विवेदी, मयंक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *