कानपुर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने नवाबगंज में शस्त्र पूजन किया साथ ही कानपुर शहर में कई जगह पर शस्त्र पूजन आयोजित किया गया साथी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन करके विजयदशमी के दिन स्थापना दिवस पर्व मनाया। शहर में संघ की सभी शाखाओं में स्वयं सेवकों और पदाधिकारियों ने एकत्र होकर शस्त्र पूजन किया और शक्ति को बढ़ाने का संकल्प लिया।
विजयदशमी के दिन 27 सितंबर 1925 को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना हुई थी। तब से संघ विजयदशमी के दिन अपना स्थापना दिवस मना रहा है।
