कानपुर नगर l विकास भवन, आर टी ओ, पशुपालन विभाग सहित कई विभागों में पुरानी पेंशन, कैशलेश इलाज, वेतन विसंगति, एसीपी, मोटर साइकिल व अन्य भत्ते, संविदा कर्मचारियों, शिक्षकों, नई भर्तियों आदि को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच द्वारा 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना को सफल बनाए जाने हेतु जन जागरण अभियान चलाया गया।
5 अक्टूबर 2021 को मोटर साइकिल रैली की सफलता को ध्यान में रखकर धरना को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिकार मंच ने जन जागरण अभियान हर कार्यालय में संयोजक राजा भरत अव
स्थी के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस जागरण अभियान में राकेश बाबू पाण्डेय, जितेन्द्र मिश्रा, ए एन द्विवेदी, कोमल सिंह, अजीत निगम, प्रत्यूष द्विवेदी, अविनाश दीक्षित, अटल बिहारी सिंह, रमाकांत दीक्षित,नीलम तिवारी, श्याम करन यादव, अमित श्रीवास्तव, संतोष ब्यास, देवाशीष उपाध्याय, कमरूल इस्लाम, विपिन कुमार, अभिमन्यु सिंह, निशांत श्रीवास्तव, पूनम सिंह, मुरारी लाल मिश्रा आदि सम्मिलित हुये। शिक्षक संघ के हेमराज सिंह गौर, योगेन्द्र कुमार सिंह, दिलीप सैनी, अभय मिश्रा, डा. आर के त्रिपाठी, राज कुमार अग्निहोत्री, पुष्पेन्द्र सिंह आदि ने स्कूलों में जन जागरण किया।
2021-10-16
