पनकी थानाक्षेत्र स्थित 8 अक्टूबर को शातिरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया

कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र स्थित 8 अक्टूबर को शातिरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने महिला समेत चार अभियुक्तों को दबोचकर माल भी बरामद कर लिया।
पनकी बी ब्लाक में अज्ञात चोरों ने घर के अंदर दाखिल होकर ताला तोडकर ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली थी। उस वक्त परिवार किदवई नगर में जागरण कार्यक्रम में गया था। इस सम्बन्ध में प्रतिभा पाण्डेय ने पनकी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने हुई लाखों की चोरी का मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी। बीती रात पुलिस को चोरों के सम्बंध में सटीक सूचना मिली तो पुलिस ने अपना जाल बिछाया जिसमें चार अभियुक्त अजय प्रजापति, राजीव कुमार सिंह, राहुल और मंजू को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *