गल्ला कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस चौकी से चंद कदम दूर पड़ी थी लाश

पनकी के रतनपुर में शुक्रवार देर रात रामलीला मैदान के पीछे गल्ला कारोबारी की रतनपुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रतनपुर निवासी दीपू तिवारी उर्फ अजय (40) शास्त्री नगर में गल्ले की दुकान चलाता था। पिता शिवानंद ने बताया शुक्रवार रात दीपू केसा चौराहा स्थित रामलीला मैैदान में गया था। जहां नशेबाजी में रुपये को लेकर विवाद हो गया।

जिसमें हाथापाई शुरु हो गई। दीपू किसी तरह खुद को हमलावरों के चंगुल से बचाकर कटियार चौराहा पहुंचा जहां वो गश खाकर गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन दीपूू को निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *