बाबू पुरवा में स्थित हंस देव गौतम पार्क मे लगा समरसेबल पंप विगत कई दिनों से बंद

आज दिनांक 17 अक्टूबर 2021 को नव विकास जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जोन 3 के अंतर्गत वार्ड नंबर 105 बाबू पुरवा में स्थित हंस देव गौतम पार्क मे लगा समरसेबल पंप विगत कई दिनों से बंद खराब होने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों को पेयजल की भीषण समस्या का सामना करना पड़ रहा है साथ ही शगुन गेस्ट हाउस के पास में अबू बकर मस्जिद के पास भी लगा समरसेबल पंप बंद खराब होने के कारण पूरे वार्ड में पानी की भीषण समस्या का सामना करना पड़ रहा है संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जलकल विभाग जोन 3 को माननीय मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्रार्थना पत्र देने के साथ क्षेत्रीय विधायक सोहेल अख्तर अंसारी को भी उपरोक्त समस्या के संबंध में अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में भीषण आक्रोश व्याप्त है संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान ना किया गया तो संस्था क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के आवास को घेरने का काम करेगी साथ ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों जलकल विभाग की होगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *