कानपुर नगर, दिनांक 17 अक्टूबर, 2021

प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रद्धा त्रिपाठी ने बताया है कि भारत की आजादी के 75 वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रत्येक जिला स्तर पर दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 से 14 नवम्बर, 2021 तक मनाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के निर्देशन पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर एवं एन्टी क्राइम ब्यूरो (रजि0) के संयुक्त तत्वाधान में वाहनों द्वारा कानपुर नगर के क्षेत्र रूपम चौराहा, नाला रोड, घड़ी वाली मस्जिद , सुनहर मस्जिद, ऊँची सड़क नीची सडक भन्नाना पुरवा, अफीम कोठी, बकरमंडी बस्ती, बिसादखाना, सुतरखाना, झकरकटी बस अड्डा, काहू कोठी, चीना पार्क, चूडी माहौल, महिला बाजार, रामनरायण बाजार, यतीम खाना, कौशल पुरी, दर्शन पुरवा, रामबाग, पी0 रोड, ब्रह्म नगर, हर्ष नगर, अशोक नगर, जवाहर नगर, नेहरू नगर, कोका कोला चौराहा, आजाद नगर, कम्पनी बाग, पार्वती बग्ला रोड, रायपुरवा, यशोदानगर विकास नगर, सर्वोदय नगर, लखनपुर, जर्नलगंज, गांधी नगर, शास्त्री नगर खलासी लाइन, इन्द्रा नगर चौक सर्राफा, लाटूश रोड, बेगमपुरवा में भ्रमण कर आम जनमानस को पैम्पलेट्स वितरित कर विधिक जानकारी दी गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर नगर की आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओं द्वारा ग्रामीण स्तर पर आम जनमानस को विधिक सेवा से सम्बन्धित पैम्पलेट्स बांटकर जागरुक किया गया।
2021-10-17
