कानपुर। जायसवाल सर्ववर्गीय सभा कानपुर द्वारा मासिक विवाह योग्य युवक, युवती परिचय कार्यक्रम अरुषी पैलेश यशोदा नगर कानपुर मे सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ आये हुए विवाह योग्य युवक युवतियो ने अपना परिचय दिया इस अवसर पर युवक, युवतियो के अभिभावको ने भी अपना परिचय दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था श्री विनय जायसवाल(पार्षद
पुत्र) व श्री विजय जायसवाल(भाजपा नेता) ने की व युवक युवतीयो का परिचय श्री सुरेन्द्र जायसवाल (पूर्व पार्षद) ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम मे श्री चन्द्र कुमार गुप्ता, कपिल जायसवाल, महेश चन्द्र जायसवाल, राजेश जायसवाल (एडवोकेट), हरी जायसवाल (पप्पू) शुशील जायसवाल (कमला पैलेश) देवी प्रसाद जायसवाल, आशीष जायसवाल व संगठन के सभी सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी ने स्वल्पहार का आनन्द लिया और अगला मासिक परिचय कार्यक्रम 7 नवम्बर 2021 दिन रविवार को किये जाने की घोषणा हुई व आये हुए सभी स्वजातीय लोगों के धन्यवाद के बाद कार्यक्रम समाप्त किया गया।
2021-10-18
