भाजपा की नीतियों के कारण जनता परेशान हो रही है

कानपुर देहात। भाजपा की नीतियों के कारण जनता परेशान हो रही है। महंगाई हर तरफ है और रोजगार मिल नहीं रहा। यह बातें प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यहां पुखरायां में कही। वह सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर यहां से झांसी की ओर रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर जब कुछ होगा जानकारी दी जाएगी। अभी न सपा और न ही किसी दल से बात हुई। प्रदेश में आज अपराध चरम पर है, भाजपा जिस वादे संग आई वह भूल गई। पेट्रोल, डीजल, सिलिंडर सब महंगा हो गया है। कमाई हो नहीं रही और महंगाई जेब ढीली कर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *