शाहजहांपुर में हुई अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कानपुर के अधिवक्ता कल हड़ताल पर

आज दिनदहाड़े शाहजहांपुर कोर्ट परिसर में तीसरी मंजिल पर की गई अधिवक्ता भूपेंद्र की हत्या के विरोध में संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के तत्वाधान में सैकड़ों अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे जहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए 24 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को 10000000 रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग के साथ अधिवक्ताओ को परिवार सहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की इस अवसर पर संयोजक पंडित रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि हम प्रदेश सरकार को आगाह करते हैं कि तत्काल हमारी मांगे मानते हुए अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें हत्यारों की गिरफ्तारी करें दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों के एक करोड़ों रुपया और एक सरकारी नौकरी दें अन्यथा उत्तर प्रदेश का लाखों अधिवक्ता सड़कों पर उतरेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। हत्या के विरोध में कल कानपुर के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।
प्रमुख रूप से अविनाश बाजपेई विनय मिश्रा संजीव कपूर अश्वनी आनंद सर्वेश त्रिपाठी रामजी उपाध्याय जयंत जयसवाल अंकुर गोयल रामजी तिवारी शंभू मिश्रा कुलदीप सक्सेना गौरव शुक्ला तिवारी आयुष शुक्ला आदि l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *