कानपुर-जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर अंजुमन ज़िया-ए-नबी की ज़ानिब से गरीब बेसहारा विधवा औरतो को सिलाई मशीन का वितरण किया गया जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल गए।और साथ ही लंगरे रसूल का भी वितरण किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष मो0 नईम(चाँद बाबा) ने बताया कि हमारी कमेटी पिछले कई वर्षों से गेट बनवाने का कार्य कर रही है।परन्तु पिछले साल से जो कोविड-19 नाम की महामारी आई है उसकी वजह से कोविद-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गेट न बनवाकर गरीब औरतो को सिलाई मशीन बाटने का कार्य शुरू किया है इस बार केवल अस्सी सिलाई मशीन बांटी गई है आने वाले वर्ष में इससे भी ज्यादा मशीन बॉटने का इंतज़ाम किया जाएगा।इस मौके परहाजी असलम,मो0 नईम(चांदबाबा), मो0आफताब,कारी मो0 नदीम,मो0शान(शालू),मो0 जहांगीर,मो0 अकरम,हफ़ीज़ ज़ीशान,दानिश कादरी,कैफ़ी इत्यादि मौजूद थे ।
2021-10-19
