कानपुर। आज गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ लोकविकास मंडल कार्यालय जयप्रकाश नगर एम ब्लॉक काकादेव कानपुर में किया आज का लक्ष्य 300
डोज है।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन लग जाने से संक्रमण का डर खत्म होगा और ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीनेशन से लाभान्वित भी किया जा रहा है। गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत जगह-जगह वैक्सीनेशन कैंप लग रहे हैं। लोगों को वैक्सीन आसानी पूर्वक लगाई जा रही है। वैक्सीन लगवाने से व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है।
विधायक ने बताया कि वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में उत्साह है और विधायक ने पूरी बस्ती में घूम घूम कर लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की लोगों को जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, डॉक्टर माला सिंह, एएनएम करुणा सिंह, आशा बहू पुष्पा, मंडल महामंत्री मनोज सिंह, उदय राज सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, आकाश सिंह चंदेल, आयुष शुक्ला आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे l
विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी l
2021-10-19
