विधिक सहायता/जागरुकता कार्यक्रम कानपुर नगर जिला कारागार में

कानपुर नगर l प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रद्धा त्रिपाठी ने बताया है कि भारत की आजादी के 75 वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रत्येक जिला स्तर पर दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 से 14 नवम्बर, 2021 तक मनाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के निर्देशन पर आज विधिक सहायता/जागरुकता कार्यक्रम जिला कारागार, कानपुर नगर में श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा कारागार में उपस्थित समस्त बंदीगण को विधिक जानकारी दी गयी एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर एवं एन्टी क्राइम ब्यूरो (रजि0) के संयुक्त तत्वाधान में वाहनों द्वारा कानपुर नगर के क्षेत्र सिरकी मोहाल, नया गंज, हूलागंज, दालमण्डी व चन्द्रशेखर हाता में भ्रमण कर आम जनमानस को पैम्पलेट्स वितरित कर विधिक जानकारी दी गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कानपुर नगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओं द्वारा ग्रामीण स्तर पर आम जनमानस को विधिक सेवा से सम्बन्धित पैम्पलेट्स बांटकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *