कानपुर नगर l आज लाखों लोगों का सड़क पर निकल कर के जुलूस निकालना यह धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। यह नौजवानों की जान को खतरे में डालने जैसा है और यह समाज के लिए तेजाब है।विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि एक त
रफ माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वयं भी ग्रसित रहते हुये भी,करोना पर,अथक प्रयास कर नियंत्रण किया,तो दूसरी तरफ नियमों को ताक पर रखकर एवं बिना अनुमति के,कॅरोना कालखण्ड में ऐसा जुलूस निकालना,यह अज्ञानतापूर्ण कार्य,लाखों लोगो की जान पर खतरा है।इस पर भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कानपुर कमिश्नर असीम अरुण जी से बात की और उनसे कहा कि इसकी जांच कर,कार्यवाही करें,कि कौन लोग हैं,जो वर्ग विशेष के तमाम युवा एवं आम लोगों की जानों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसे धर्म के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए,यह सुनियोजित षड्यंत्र सा लगता है।
2021-10-19
