जिलाधिकारी ने मैथा हवाई पट्टी का निरीक्षण कर , दिये निर्देश

शिवली-कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मैथा तहसील क्षेत्र के हवाई पट्टी का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान हवाई पट्टी के आसपास बारिश के कारण हुए जलभराव के तहत हवाई पट्टी में बने नाले का जायजा लिया तथा उप जिलाधिकारी मैथा विजय तिवारी को निर्देशित किया कि जिस क्षेत्र में पानी भरा है उसको चिन्हित कर वहां के पानी के निकासी हेतु प्रबंध करें तथा हवाई पट्टी में जहां कहीं बाउंड्री वॉल टूटी है तथा गड्ढे आदि को चिन्हित कर ले तथा हवाई पट्टी की पत्रावली प्रस्तुत करें तथा हवाई पट्टी के मरम्मत के लिए शासन को पत्राचार किया जाए। वहीं जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से जल भराव के संबंध में स्थितियों की जानकारी ली तथा जलभराव के निकासी कराए जाने के संबंध में उचित इंतजाम कराए जाने के निर्देश दिए।इस मौके पर उप जिलाधिकारी मैंथा विजय तिवारी थाना प्रभारी शिवली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *