कानपुर :- जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में हुई व्यापार बन्धु की बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि कानपुर महानगर को दो हिस्से में बाटने वाली ,कानपुर के विकास व व्यापार में बाधा फर्रुखाबाद ट्रेक पर अनवरगंज से मंधना रेलवे लाइन की वजह से विकराल जाम लगता है l व्यापारियों सहित आम आदमी व मरीज सभी इस रेलवे लाइन की वजह से परेशान है ।रेलवे सहित पांच सरकारी विभागों के अधिकारियों ने अपने सर्वे में अनवरगंज से मंधना रेलवे हटाना विकरा
ल जाम से निजात का एकमात्र विकल्प माना था इसलिए इस रेलवे लाइन को हटाकर मंधना से पनकी की तरफ स्थानांतरित करने के लिए आपकी तरफ से एक पत्र रेलवे मंत्रालय को भेजा जाय।दीपावली त्योहार आते ही खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन के अधिकारी अपने कार खास के साथ बाज़ारो में जाकर परेशान करके उत्पीड़न कर रहे है ।पिछले डेढ़ वर्ष से कोरोनकाल से प्रभावित खाद्य पदार्थ से जुड़े व्यापारियों को इस विभाग द्वारा उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए।वाणिज्यकर की सचल दल इकाइयां भी त्योहार आते ही शहर के अंदर आकर व्यापारियों की छोटी बड़ी गाड़ियों को पकड़कर वाणिज्यकर कार्यालय ले जा रही है और व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है इस पर रोक लगाई जाए।कई चौराहों पर ट्रैफिक विभाग के कैमरे चार पहिया व दो पहिया वाहनों के गलत चालान कर रहे है इन गलत चालानों को निरस्त करके इस चालान प्रक्रिया पर रोक लगाई जाय ।नौबस्ता बाई पास चौराहे से हमीरपुर जाने वाली सड़क पर अधिकतर जाम लगता है इस वजह से इस सड़क की दोनों तरफ की नौबस्ता बाजार के व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है नौबस्ता बाई पास चौराहे से हमीरपुर रोड पर यातायात व्यवस्था सही व व्यवस्थित की जाय। साथ मे संग़ठन के युवा अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, महानगर महामंत्री कमल त्रिपाठी, संजय मेहरोत्रा, अनुज त्रिपाठी आदि थे ।
मूलगंज से परेड तक एक तरफ से बन्द व खुदी हुई सड़क त्योहार में परेशान कर रही है व जाम लग रहा है इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह में काम नही हुआ तो एफ आई आर दर्ज कराएंगे*।
बैठक में प्रमुख रूप से टीकमचंद सेठिया ,कपिल सब्बरवाल,उमंग अग्रवाल,पप्पू त्रिवेदी आदि भी थे।
2021-10-21
