मिशन शक्ति फेस-3 के अन्तर्गत महिला जनसुनवाई का आयोजन सर्किट हाउस में

कानपुर नगर l उ0प्र0, राज्य महिला आयोग के निर्देशों के क्रम में आज मिशन शक्ति फेस-3 के अन्तर्गत महिला जनसुनवाई का आयोजन सर्किट हाउस में उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती पूनम कपूर एवं श्रीमती रंजना शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। महिला जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज के मामले तथा महिलाओं के उत्पी डन एवं उनकी समस्याओं से संबंधित 17 प्रकरण प्राप्त हुये। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर गम्भीरता से मामलों को सुनते हुये त्वरित कार्यवाही करने हेतु संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। महिला जनसुनवाई में अधिक मामले थाना चकेरी एवं कल्याणपुर के प्राप्त होने पर उन्होंने प्रकरणों को शीघ्र जांच कराकर निस्तारित किये जाने हेतु संबंधित पुलिस के अधिकारियों को दिये।
महिला जनसुनवाई में श्रीमती अर्चना कश्यप ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा परेशान करने तथा दहेज की मांग किये जाने के प्रकरण पर सुनवाई करते हुये उन्होंने मामले की जांच कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने श्रीमती संध्या पाण्डेय के पति द्वारा उत्पीडन व मारपीट किये जाने के प्रकरण पर बर्रा थानाध्यक्ष को मामले की पूरी तहकीकात करते हुये कार्यवाही किये जाने के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने एकता भाटिया की शिकायत घरेलू हिंसा व दहेज के प्रकरण में एस0एच0ओ0 महिला थाने को प्रकरण की जांच कर त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं, बच्चों, गरीबो व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह के अधिकार के संबंध में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत पम्प्लेट वितरण कर जानकारी दी गयी एवं उसके साथ महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।
महिला जनसुनवाई के उपरान्त उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती पूनम कपूर एवं श्रीमती रंजना शुक्ला ने जिला जेल का निरीक्षण किया तथा महिला बन्दी बैरक व साफ-सफाई आदि का निरीक्षण करते हुये बन्दी महिलाओं से वार्ता करते हुये एक महिला बन्दी को विधिक सहायता दिये जाने के संबंध में कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
महिला जनसुनवाई में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री जयदीप सिंह, डी0सी0पी0 महिला अपराध श्री शिवा जी, अपर नगर मजिस्ट्रेट, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित संबंंिधत विभाग के अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस व संबंधित फरियादी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *