कानपुर नगर। जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी द्वारा आज ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। आगामी 25 नवंबर से होने वाले भारत एवं न्यूजीलैण्ड के मध्य पांच दिवसीय क्रिकेट मैच के दृष्टिगत ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि युद्ध स्तर पर समस्त कार्य पूर्ण किए जाएं । उन्होंने उपनिदेशक खेल को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग वह स्वयं करें और संबंधित विभाग द्वारा जो भी कार्य किया जा रहा है उसकी मॉनिटरिंग संबंधित विभाग के अधिकारी करें । उन्होंने केस्को अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा लगाए जा रहे
हैं अतिरिक्त ट्रांसफार्मर हेतु प्रस्ताव बनाते हुए ट्रांसफार्मर को जल्द लगाने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण ग्रीन पार्क स्टेडियम में मरम्मत का कार्य कराने हेतु मैन पावर बढ़ाये जाने के भी निर्देश दिए।उन्होंने डायरेक्टर पवेलियनए मीडिया सेंटर कमेंट्री कक्ष आदि का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी नगर श्री अतुल कुमार, उपनिदेशक खेल तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
2021-10-21
