कानपुर। इंडस्ट्रिलिस्ट से रास्ते मे युवक का गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हो गया। बाइक सवार युवक ने तुरंत ही उनके तमंचा अड़ा दिया। लेकिन इसके बाद भी इंडस्ट्रिलिस्ट उनपर भारी पड़ गया। इसपर बदमाश वहाँ से भाग निकला।
घटना की सूचना इंडस्ट्रिलिस्ट ने 112 नम्बर पर दे दी। सूचना के 3 मिनट के अंदर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुँचे इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी विनोद कुमार कुशवाहा और थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने अपना सूचना तंत्र लगाया और युवक को तमंचे के साथ दबोच लिया। युवकों की पहचान अजय वर्मा निवासी थाना घाटमपुर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की व्यापारी वर्ग ने प्रसंसा की। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
