कानपुर नगर में भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के श्रम पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकरण करने हेतु बैठक की गई

कानपुर नगर। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार, कानपुर नगर में भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के श्रम पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकरण करने हेतु बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर, श्रम विभाग के समस्त अधिकारी,नगर निगम से सभी जोनों के जोनल अधिकारी,समस्त खंड विकास अधिकारी, जन सेवा केंद्र के जिला प्रबंधक, ई डिस्ट्रिक्ट के जिला प्रबंधक एवम अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा कानपुर नगर को दिए हुए 14 लाख पंजीकरण करने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक हुई प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
31 दिसंबर 2021 तक पंजीकरण के लक्ष्य की पूर्ति किए जाने हेतु सभी उपस्थित अधिकारियों को मिशन मोड में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने को कहा गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करके निर्धारित प्लान के तहत प्रतिदिन की प्रगति से अवगत करवाने हेतु निर्देश दिये गए। इसके साथ साथ जिला प्रबंधक csc एवम VLE द्वारा कोई भी लापरवाही बरते जाने पर दंडात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गयी। पंजीकरण हेतु नामित नोडल विभाग के रूप में श्रम विभाग के समस्त श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट रूप से दिशा निर्देशित करते हुए प्रतिदिन की प्रगति सुनिश्चित करने हेतु गंभीरता पूर्वक कार्य करने को कहा गया।
सभी विभागों के अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए टीम बनाकर लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *