कानपुर जनता दल सेकुलर के तत्वाधान में अध्यक्ष हामिद हुसैन के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया आरोप लगाते हुए हामिद हुसैन ने कहा कि थाना बाबू पुरवा पुलिस ने टाइप सुदा बिना हस्ताक्षर तहरीर पर जनता दल सेक्युलर हामिद हुसैन व उनके बेटे आकिल के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया कोर्ट से नकल सवाल जवाब में इसका खुलासा हुआ जबकि आरोपियों वारिस हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ विगत 5 अक्टूबर से हार्ट पेशेंट जद नेता व उनकी बेटी आलीमा खातून पुलिस कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई आरोपी नर्सिंग होम संचालक नाजिम अली धनबली बहुबली होने के कारण बाबू पुरवा पुलिस से सांठगांठ कर झूठा फर्जी मुकदमा रंगदारी मांगने आदि का बिना हस्ताक्षर किए टाइप सुदा तहरीर पर दर्ज कर लिया। जनता दल सेक्युलर महिला शाखा की नगर अध्यक्ष बबीता वर्मा ने पुलिस कमिश्नर व अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है कार्रवाई ना होने पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। ज्ञापन देने वालों में शाकिर अली उस्मानी, प्रदीप यादव, बबीता वर्मा, रूपाली परवेज आदि लोग थे।
2021-10-22
