जिलाधिकारी श्री विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहार के संबंध में बैठक संपन्न हुई

कानपुर नगर l जिलाधिकारी श्री विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहार के संबंध में बैठक संपन्न हुई। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त नगर पालिकाओं में दीपावली मेलो का आयोजन होना है,जिसके लिए उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिशाषी अधिकारी सुव्यवस्थित तरीके से दीपावली मेले का आयोजन सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्र म का भी आयोजन किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी त्यौहार के दृष्टिगत आबकारी, पुलिस /प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर अवैध शराब बिक्री ,भंडारण पर कड़ी नजर रखी जाए । उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाए |
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि त्यौहार के दृष्टिगत 24 घंटे सरकारी चिकित्सालयों में डॉक्टर उपस्थित रहे| उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखी जाए, सभी सबस्टेशनों पर 24 घण्टे कर्मी उपस्थित रहे तथा बिजली के लटकते तारो को ठीक करा दिया जाए ।
उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत अभियान चलाकर गांवों की सफाई की जाए | गांवों में टीम बनाकर सफाई कर्मी लगाए जाए, सार्वजनिक स्थानों, ग्रामीण क्षेत्रों की नालियों ,गलियों की सफाई की जाए तथा आयोजित होने वाले दीपावली मेले में प्रतिदिन मेला समाप्त होने के बाद सफाई की जाए।
बैठक में एसपी आउटर , अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व , समस्त उप जिला अधिकारी , समस्त अधिशासी अभियंता ,जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त सीओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *