सेवा भारती उत्तर प्रदेश कानपुर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन

आज दिनांक 24 अक्टूबर 2021 को 21 को सेवा भारती उत्तर प्रदेश कानपुर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन महाराष्ट्र मंडल खलासी लाइन कानपुर में किया गया।
इस शिविर के आयोजन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा, रोटरी क्लब आफ कानपुर एवं फुटकर दवा व्यापार मंडल ने भी सहयोग किया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा माननीय राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में सेवा भारती कानपुर प्रांत के अध्यक्ष डा वीरेंद्र सिंह चंदेल ने सेवा भारती के कार्यों के विषय में बताया।
आई एम ए कानपुर के अध्यक्ष ड। बृजेंद्र शुक्ला ने आई एम ए कानपुर द्वारा समाज सेवा के लिए के लिए आई एम ए कानपुर की प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
सेवा भारती कानपुर के विभाग के अध्यक्ष डा प्रवीन कटियार ने बताया कि इस निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन सेवा सप्ताह के अंतर्गत किया जा रहा है। रोटरी क्लब आफ कानपुर के अध्यक्ष रोटेरियंस सुशील चक ने चिकित्सकों की सराहना की।
मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा कटियार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा भारती द्वारा निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। आज का यह शिविर सेवा के कार्यों में एक महत्वपूर्ण कदम है। समाज को स्वस्थ रखने के लिए सेवा भारती प्रतिबद्ध है।
उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती प्रेमलता कटियार, आई एम ए कानपुर के सचिव डा देवा देबाज्योति देव राय, डा वी सी रस्तोगी, डा अवध दुबे, डा नदीम फारुकी, डा एस प्रसाद तथा अन्य चिकित्सक गण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती कानपुर विभाग के महामंत्री श्री विजय कुमार दीक्षित ने किया तथा उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब आफ कानपुर के सचिव रोटेरियन गौरव अग्रवाल जैन ने किया।
आज के शिविर में 981 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क परामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिया गया।
व्यक्तियों की रैंडम ब्लड शुगर , ईसीजी तथा ब्लड प्रेशर जांच निशुल्क की गई। आवश्यक दवाओं का वितरण भी निशुल्क किया गया।
पालीवाल डायग्नोस्टिक्स द्वारा विभिन्न जाचो पर 35% तक की छूट प्रदान की गई।
आज के शिविर में परामर्श देने वाले चिकित्सक इस प्रकार हैं-
मेडिसिन/ फिजीशियन
डा वीके कपूर
डा अंबिका प्रसाद
डा एसके निगम

हड्डी रोग विशेषज्ञ
डा एस प्रसाद
डा विशाल अग्रवाल
डा राहुल कपूर
डा आदित्य नरूला
डा नमन कनोडिया

नेत्र रोग विशेषज्ञ
डा अवध दुबे
डा गौरव दुबे

स्त्री रोग विशेषज्ञ
डा किरन पांडे
डा रेखा अग्रवाल
डा सुभि बिरयानी

हृदय रोग विशेषज्ञ
डा अवधेश शर्मा

नाक कान एवं गला रोग विशेषज्ञ
डा बृजेंद्र शुक्ला

शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ
डा मंगला कांत
डा नवीन सहाय
डा आशीष श्रीवास्तव

सर्जन
डा शरद दमेले

त्वचा रोग विशेषज्ञ
डा डीपी शिवहरे
होम्योपैथिक विशेषज्ञ
डा वीरेंद्र सिंह चंदेल

शिविर के आयोजन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा रोटरी क्लब आफ कानपुर तथा फुटकर दवा व्यापार मंडल का सहयोग रहा फुटकर दवा व्यापार मंडल के चेयरमैन श्री संजय मल्होत्रा तथा श्री राजीव मेहता के सौजन्य से निशुल्क दवाओं का वितरण किया।
इस अवसर पर सेवा भारती कानपुर प्रांत के सचिव श्री नवेनदु शुक्ला, कानपुर प्रांत के प्रभारी श्री स्वतंत्र अग्रवाल, श्री हरीभाऊ खांडे खांडेकर श्री गोपाल तुलसियान तथा अन्य व्यक्ति गण उपस्थित थे । यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के वालंटियरस ने कैंप के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *