ग्रह कलह मे करवा चौथ पर ही मिट गया मांग का सिंदूर

कानपुर! साढ़ थाना क्षेत्र के अकबरपुर बरुई गांव में ग्रह कलह मे मायके गयी पत्नी केे वापस न आने पर करवा चौथ को भोर पहर एक युवक ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। वह दो दिन पहले ही पत्नी को मना कर लाने के लिए सशुराल गया था। लेकिन पत्नी ने वापस आने से मना कर दिया।इससे आहत होकर आज उसने अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने शव का पंच नामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
साढ़ थाना क्षेत्र के अकबरपुर बरुई गांव निवासी अनिल कुमार ३५ वर्ष बिहार के कटि हार जिले में रोल्ड गोल्ड ज्वैलरी का काम करता था, भाई राजेश ने बताया कि बताया कि अनिल की शादी करीब नौ वर्ष पहले फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के सैकापुरवा गांव निवासी गुडिय़ा से हुई थी, शादी के बाद उसके एक बेटा और एक बेटी है, राजेश के मुताबिक शादी के बाद दोनों में आए दिन अन बन होने लगी, गुडिय़ा पहले भी काफी समय तक मायके में ही रही बीच में कुछ दिन वह यहां रहने के बाद फिर करीब डेढ़ वर्ष से मायके में थी, अनिल पिछले हफ्ते बिहार से लौटा था, दो से तीन दिन पहले वह पत्नी को लेने सैकापुरवा गया था, आरोप है कि वहां गुडिय़ा ने एक बार आने से इन्कार कर दिया बही अन्य ससुरालियों ने अनिल के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मार पीच तक कर दी इससे आहत होकर उसने करवा चौथ के दिन तड़के कमरे में छत के कुड़े के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी घर वालों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी पहुंची पुलिस शव को उतरवा कर पंचनामा भर के पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है साढ़ एसओ ने बताया कि पारिवारिक कलह में जान देने की बात सामने आई है परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *