छठ पूजा की तैयारियों को लेकर अब नगर निगम ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।इसी कड़ी में आज महापौर और नगर आयुक्त की तरफ से छठ पूजा की तैयारियों को लेकर अरमापुर नहरिया का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान महापौर ने अधिकारियों को गड्ढे का भराव करते हुए छठ पूजा स्थल तक एप्रोच मार्ग एवं हैण्डपम्प की मरम्मत कराने के निर्देश दिए… साथ ही महापौर ने पूरे छठ पूजा स्थल का अभियान चलाकर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए छठ पूजा स्थल के आसपास उगी बड़ी-बड़ी झाड की छटाई एवं पर्व से पूर्व पेन्टिंग का कार्य किए जाने के भी निर्देश महापौर जी ने दिए हैं महापौर ने बताया कि छठ पूजा करने वालों को इस बार किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि छठ पूजा के पूर्व सभी तरह की तैयारियां नगर निगम की तरफ से पूरी कर ली जाएंगी l

2021-10-25
