करवाचौथ के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक समिति द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

कानपुर l ब्रह्मानन्द महाविद्यालय में सुहाग एवं सौन्दर्य का प्रतीक प्रसिद्ध त्योहार करवाचौथ के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक समिति द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा0 विवेक द्विवेदी ने सभी प्रतियोगियों को शुभाशीष देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस प्रतियोगिता में लगभग 40 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान फैकुआ (B.Com II) को प्राप्त हुआ, द्वितीय स्थान पर पूजा देवी (B.Com I) और प्रीति यादव (B.Sc 1 ) रहीं जबकि तृतीय स्थान आयुषी तिवारी (B.SC. I) को प्राप्त हुआ। सदफ (B.Com II) एवं जया गौतम (B.Coml) को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर डा0 ए0के0 अग्निहोत्री, डा0 नवनीत मिश्रा, डा0 अर्चना पाण्डेय, सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा डा0 अलका तांगड़ी, उपाध्यक्ष डा0 मधु सहगल एवं सभी सदस्य डा0 प्रमोद कुमार, श्री शैलेन्द्र कुमार तथा स्तुति शुक्ला मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *