कानपुर नगर l मा0 अध्यक्ष/राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद,उ0प्र0, श्री पं0 सुनील भराला की अध्यक्षता में कार्यालय श्रमायुक्त संगठन उ0प्र0 जी0टी0रोड कानपुर में विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी, तत्पश्चात प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
मा0 अध्यक्ष पं0 सुनील भराला ने बताया कि दिनांक 10 नवम्बर, 2021 को राष्ट्रवादी नेता दत्तोपंत ठेंगडी जी के 101वें जन्म दिवस के अवसर पर श्रम कल्याण परिषद द्वारा लखनऊ में एक भव्य
कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम में श्रम कल्याण परिषद की स्मारिका का विमोचन किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के सुचारु व सफल अयोजन हेतु यह विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्व की जिम्मेदारी सौपते हुये निर्देशित किया गया है कि वह कार्यक्रम के भव्य व सफल आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाये ससमय पूर्ण करायें।
उन्होंने कहा कि आज की बैठक में दिनांक 10 नवम्बर, 2021 के कार्यक्रम हेतु तैयार की जाने वाली स्मारिका का मुख्य पृष्ठ व बैक पृष्ठ की रुप रेखा, महानुभावों से शुभकामना सन्देश प्राप्त होने की समीक्षा,कार्यक्रम हेतु आंगतुको की सूची व निमंत्रण पत्र प्रेषित करने, कार्यक्रम हेतु वक्ताओं की सूची जिनका संबोधन होना है, कार्यक्रम हेतु अन्य व्यवस्थाओ के संबंध में विचार विमर्श किया गया तथा अब तक किये गये कार्यो की समीक्षा की गयी।इसके साथ ही विगत ढाई वर्ष के कार्यकाल में परिषद की बैठकों में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों तथा उपलब्धिेेेेेेेेेेेेयों के विवरण को स्मारिका में छपवाने, श्रमायुक्त संगठन उत्तर प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण अनुभागों की विषय सामग्री स्मारिका मे सम्मिलित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने व श्रमिको के कल्याण के लिये संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराने तथा श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं को श्रमिकों के घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर सदस्य श्रम कल्याण परिषद श्री अजीत कुमार जैन, अपर श्रमायुक्त श्री डीे0के0सिंह,अपर श्रम कल्याण आयुक्त/पदेन सदस्य सचिव श्री प्रदीप कुमार,विशेष आमंत्रित सदस्य श्री भूपेश अवस्थी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
2021-10-25
